Advertisement

लॉकर रिएयरिंग के दौरान SBI से 70 तोला सोना और डायमंड उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। हिसार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से 70 तोला सोना और डायमंड के गहने की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिसार की एमसी कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण सोनी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से लॉकर रिपेयरिंग का काम कर रहा है।

लॉकर से सामान निकालने गई थी महिला, तब हुआ वारदात का खुलासा

पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस चौकी सब्जी मंडी हिसार में मुल्तानी चौक हिसार निवासी आशा रानी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रेलवे रोड शाखा के बैंक लॉकर से सोने व डायमंड के आभूषण चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने बताया था कि एसबीआई बैंक में उनका एक लॉकर है। इस लॉकर में उनका लगभग 70 तोले सोने व तीन डायमण्ड के सेट रखे हुए थे। 30 जनवरी की शाम जब वे अपने लॉकर से कुछ जेवरात निकालने के लिए गई तो उन्होंने देखा कि उनके लॉकर में रखा हुआ सारा सामान गायब था। इसकी सूचना उन्होंने बैंक के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को दी। बैंक का स्टाफ भी इसे लेकर कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे 10 नवंबर को अपने लॉकर में सामान रखने गई थी। तब उनका सारा सामान लॉकर में पूरी तरह सुरक्षित था।

महिला ने बैंक कर्मियों पर जताया था शक

महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि किसी ने उनके लॉकर से छेड़छाड़ कर, डुप्लीकेट चाबी द्वारा या किसी अन्य तरीके से उनके लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ किया है। महिला ने इस घटना में बैंक अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत होने का शक भी जताया था। थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस के चोरी निरोधक दस्ते में चोरी के मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है।

7वीं पढ़ा लिखा है आरोपी, लॉकर रिपेयरिंग के काम में है एक्सपर्ट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण सोनी 7वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। वह पिछले लगभग 20-25 वर्ष से बैंक के लॉकर रिपेयरिंग का काम करता है। हिसार के लगभग हर बैंक में लॉकर की रिपेयरिंग करने के लिए या चाबी लगवाने के लिए उसे ही बुलाया जाता था।  हो तो बैंक कर्मियों द्वारा इसे बुलाया जाता है। बीते दिनों कृष्ण सोनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रेलवे रोड स्थित शाखा में भी लॉकर रिपेयरिंग के लिए गया हुआ था। यहां बैंक मैनेजर ने उसे सभी लॉकर्स की मास्टर चाबी सहित 20 से 25 अन्य चाबियां भी दे दी। आरोपी सभी लॉकर्स में चाबियां लगाकर उन्हें खोलने की कोशिश करता रहा। इस बीच लॉकर नंबर 318 खुल गया। आरोपी कृष्ण सोनी ने लॉकर से सोने और डायमंड के आभूषण चुराए और वहां से निकल गया।

मामले में सामने आई बैंक स्टाफ की लापरवाही, आरोपी को दी थी मास्टर चाबी 

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में बैंक कर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है। आरोपी को बैंक मैनेजर ने लॉकर रिपेयरिंग के लिए बैंक में बुलाया था और मास्टर चाबी सहित अन्य चाबियां भी आरोपी को दे दी। आरोपी कृष्ण सोनी बैंक के लॉकर रूम में अकेला 3 से 4 दिन काम करता रहा। इस दौरान किसी भी बैंक कर्मचारी ने निगरानी नहीं की और न ही आते-जाते समय किसी ने उसकी तलाशी ली। आरोपी बैंक लॉकर से चोरी करने के बाद आराम से बैंक से निकल गया। लॉकर मालिक को लॉकर से आभूषण चोरी के बारे में तब पता चला जब वह 30.12.2022 को अपने लॉकर से जेवरात निकालने के लिए बैंक आई।

मामले में बैंक स्टाफ से भी पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कृष्ण सोनी लॉकर रिपेयरिंग के कार्य में एक्सपर्ट है। उसने लॉकर निर्माण कंपनी में भी काम किया है और लंबे समय से लॉकर रिपेयरिंग का कार्य कर रहा है। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस मामले में बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57