Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 मई 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया (अक्ति) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किये गए काम अक्षय माने जाते हैं। इस दिन विवाह होना भी शुभ-माना गया है, इसलिए भारत में बहुत बड़ी संख्या में इस दिन विवाह होते हैं। इनमें कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बाल-विवाह एक सामाजिक कुरीति है, हमें इससे मुक्त होना है। इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की आपदा से जूझ रहा हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए सोशल के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग भी बहुत मायने रखती है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर आवश्यक होने पर ही बहुत कम पारिवारिक लोगों के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराएं। किसी भी तरह का सामाजिक आयोजन न करें, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हों।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57