ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से घबराए भूपेश करवा रहे रक्तपात :अरुण साव

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा  छत्तीसगढ़ में अपनी पराजय सुनिश्चित देखकर कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग के षड्यंत्र पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सोची समझी सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में पिछले 30 दिनो में भाजपा के 4 जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है और कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कांग्रेस मौन है।कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है। कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम हो जाएगा अथवा वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे। कांग्रेस ऐसा समझती है तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है।भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से उत्पन्न हुए बलिदानी कार्यकर्ता हैं। अरुण साव ने कहा घटनाक्रम देखने लायक है एक हत्या जगदलपुर में, एक नारायणपुर में ,एक बीजापुर में एक दंतेवाड़ा में हर जगह हत्याएं कर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिए प्राण की बाजी लगाई है। हम डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनुयायी हैं। हमने कश्मीर में बलिदान दिया हैं और कश्मीर को शांति की राह पर लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धारा 370 और 35 ए खत्म की है। इसी तरह भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आतंक का लोकतांत्रिक तरीके से डटकर मुकाबला कर रही है और यकीनन हम जीत हासिल करके बस्तर और छत्तीसगढ़ को आतंक से मुक्त करा कर विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बस्तर जिला मंत्री बुधराम करटाम की हत्या

बीजापुर जिले में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को जंगल में घेरकर उनके परिवार के सामने नृशंस हत्या

नारायणपुर के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की छोटेडोंगर में घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

फिर दंतेवाड़ा में पूर्व सरपंच रामधर  अलामी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या।

छत्तीसगढ़ महतारी अपने इन सपूतों के रक्त को देखकर दुखी है।

दमन की राजनीति

कांग्रेस सरकार दो मोर्चों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। एक तरफ हत्या कराई जा रही है और पुलिस के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है। नारायणपुर में सरकारी संरक्षण में हो रहे धर्मांतरण का विरोध करने पर भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर जेल भेज दिया गया। ताकि उनका मनोबल टूट जाये। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस कायर सरकार की ज्यादतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

अरुण साव ने कहा ने  कांग्रेस सरकार लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी कम कर रही है ऐसे में यह बात और साफ हो जाती है कि यह टारगेट किलिंग है। चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या  करवाकर छत्तीसगढ़ की राजनीति को कलंकित करने का काम कर रही है एक तरफ हत्या दूसरी तरफ झूठे मुकदमे और तीसरी तरफ जिला बदर करने के नोटिस जनता सब देख रही है हम चुनौती देना चाहते हैं कि कांग्रेस ने यह सब बंद नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!