Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ, जजों की संख्या पूरी

नई दिल्ली  भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (एससी) के दो नए जजों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। इस प्रकार अब सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हो चुके हैं। 31 जनवरी को, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार को शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। जस्टिस बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने की। इसमें जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस के.एम. जोसेफ, जस्टिस एम.आर. शाह, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस संजीव खन्ना भी शामिल हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57