Advertisement

अदाणी विवाद पर राहुल गांधी के बयान में कुछ भी असंसदीय नहीं : खड़गे

नई दिल्ली  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि संसद में राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संबंधों के बारे में जो कहा, उसमें कुछ भी असंसदीय नहीं था। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कांग्रेस सांसद को भेजे गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने कहा, राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ भी कहा, वह पहले से ही सार्वजनिक है और इसमें कुछ भी असंसदीय नहीं है। इसलिए वह इसी तरह नोटिस का जवाब देंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गांधी को लोकसभा सचिवालय ने 8 फरवरी को नोटिस भेजा था, जिसका उन्हें 15 फरवरी तक जवाब देना है। दुबे ने कहा, लोकसभा स्पीकर को कोई नोटिस दिए बिना आप हमारे प्रधानमंत्री पर इस तरह के आरोप नहीं लगा सकते। नोटिस में हमने राहुल गांधी से 15 फरवरी तक सबूत दिखाने को कहा है जिससे उनके दावे साबित हो सकें या उन्हें संसद में माफी मांगनी चाहिए अन्यथा वह अपनी लोकसभा सीट खो देंगे।

कांग्रेस सांसद ने 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद अदाणी के धन में अचानक वृद्धि की ओर इशारा करते हुए उनके मोदी के साथ संबंधों पर सवाल उठाया था। गांधी ने प्रधानमंत्री पर क्रोनी कैपिटलिज्म का भी आरोप लगाया था। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, सात फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और आपत्तिजनक बयान’ देने के लिए विशेषाधिकार हनन नोटिस में कांग्रेस नेता से जवाब मांगा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57