ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

“रंगझांझर” स्टारडम सिने अवॉर्ड : मन बेस्ट एक्टर और अनिकृति को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड…

रायपुर। “रंगझांझर” सिने अवार्ड के रंगारंग आयोजन में वर्ष 2022 की बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड चल हट कोनो देख लिही को मिला और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड सतीश जैन के नाम हुआ व बेस्ट एक्टर का अवार्ड “मन कुरैशी” को फ़िल्म

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मिस्टर मजनू और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड “अनिकृति चौहान” को फ़िल्म चल हट कोनो देख लिही के लिए व बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड “मनीष मानिकपुरी” को फ़िल्म मार डारे मया म के लिए दिया गया। लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड संतोष जैन, विनायक अग्रवाल, मोहन सुंदरानी को दिया गया।

अवार्ड समारोह की जानकारी देते हुए आयोजक योगेश अग्रवाल ने बताया कि “रंगझांझर” स्टारडम सिने अवॉर्ड के आयोजन का ये 13वां वर्ष है। इस बार हमने कुल 33 कैटेगरी में तक़रीबन 50 अवार्ड छत्तीसगढी सिनेमा के प्रतिभा के सम्मान में दिए है।

जिसमें बेस्ट फ़िल्म के लिए “चल हट कोनो देख लिही” बेस्ट एक्टर में फ़िल्म-मिस्टर मजनू के हीरो मन कुरैशी और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फ़िल्म “चल हट कोनो देख लिही की एक्ट्रेस अनिकृति चौहान को अवार्ड मिला है।
वहीं इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर सतीश जैन जी को उनकी फिल्म “चल हट कोनो देख लिही” के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया है।”

योगेश ने बताया कि कला के क्षेत्र में पद्मश्री, पद्मविभूषण प्राप्त सम्मानित कलाकारों को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार से सम्मानित फ़िल्म “भूलन द मेज” के लिए फिल्मकार मनोज वर्मा का भी विशेष तौर पर सम्मान किया गया। रंगझांझर सिने अवार्ड में पत्रकारों व छायाकारों का सम्मान भी किया गया।”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व रंगझांझर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार नाइट के डायरेक्टर राजेश मिश्रा के द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि पद्मभूषण तीजन बाई शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन पश्चात राजगीत के साथ हुआ। रंगझांझर सिने अवार्ड कार्यक्रम में पत्रिका रंगझांझर समारोह विशेषांक का विमोचन भी किया गया, जिसका संयोजन फिल्मकार अनुपम वर्मा के द्वारा किया गया है।

सिने अवार्ड के साथ ही म्यूजिक एलबम अवॉर्ड की घोषणा भी की गई, जिसमें मोहनी को बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर2022 मिला व अन्य 11 श्रेणियों में रंगझांझर अवार्ड दिया गया। 2022 में रिलीज 14 छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 1. सन्देशा मोर कलम के, 2. मिस्टर मजनू, 3. कुरुक्षेत्र, 4. साथी रे, 5. संजू की दुल्हनियां, 6. नवा बिहान, 7. दुल्हन पिया की, 8. मोर मया ल राखे रहिबे, 9. चल हट कोनो देख लिही, 10. मार डारे मया म,11. घरौंदा,12. शहर वाली तोला बनाहू घरवाली, 13. लव लेटर,14. मया होगे रे में से सर्वाधिक अवॉर्ड चल हट कोनो देख लिही के नाम रहा।

सिने अवार्ड समारोह में मंच संचालन शोभिता श्रीवास्तव, नूपुर, जेपी शर्मा व टारगेट के द्वारा किया गया। अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी सिने कलाकारों के द्वारा मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जिनमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति से जुड़े केशर सोनकर,एकता पंसारी, शेख अलीम बंशी, अलक राय, विनोद पहावा, सुनील तिवारी (सीनियर), नीरज शर्मा, नवीन लोढ़ा, अमरजीत सिंह संधू, अशोक मिश्रा, पुनीत सोनकर, संतोष परमार, संदीप सिकरवार, देव सोनी, हर्ष अग्रवाल,मनीष मानिकपुरी,अनुपम वर्मा व दिलीप नामपल्लीवार उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!