Advertisement

115 साल पुरानी बाइक बनी दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल, इतने में हुई नीलाम…

नई दिल्ली। हाल ही में एक दुर्लभ बाइक की नीलामी की गई है, जिसे खरीदने के लिए ग्राहकों के बीच होड़ लग गई। यह 1908 Harley-Davidson थी, जो अब नीलामी में बेची जाने वाली सबसे महंगी बाइक बन गई है। 1908 हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल को 935,000 डॉलर (लगभग 7.73 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया।

बता दें कि लोगों के बीच इस बाइक का इतना क्रेज देखा गया कि इस स्ट्रैप टैंक मोटरसाइकिल की एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते ही इसे 8,000 से अधिक लाइक्स और 800 के करीब कमेंट्स मिले1908 हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल की नीलामी लास वेगास में मैकम ऑक्शन द्वारा आयोजित की गई थी। मैकम के पोस्ट में कहा गया कि यह हार्ले-डेविडसन स्ट्रैप टैंक अत्यंत दुर्लभ नस्ल के सबसे पुराने मॉडलों में से एक है। यह 1908 में बने 450 मॉडलों में से एक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मैकम ऑक्शन के मोटरसाइकिल डिवीजन के मैनेजर ग्रेग अर्नोल्ड ने बताया कि यह बाइक 1941 में विस्कॉन्सिन के एक खलिहान में डेविड उहलीन द्वारा पाई गई थी, जिन्होंने इसे अगले 66 वर्षों तक अपने पास रखा। बाद में इसे रिस्टोर किया गया, जिसमें इसके टैंक, पहिए, सीट कवर और इंजन बेल्ट पुली शामिल थें।

वहीं, मॉडल को स्ट्रैप टैंक नाम दिया गया था क्योंकि इसके तेल और ईंधन टैंक को निकेल-प्लेटेड स्टील स्ट्रैप के साथ फ्रेम से जोड़ा गया था।

दुनिया में मौजूद है केवल 12 मॉडल
जानकारी के लिए बता दें कि 1908 में Harley-Davidson ने इसके केवल 450 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया था और अब मोटरसाइकिल के केवल 12 मॉडल दुनिया में उपलब्ध माने जाते हैं। 1907 का एक स्ट्रैप टैंक नीलामी में 715,000 डॉलर में बेचा गया था।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57