सूरजपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान उठाव व खाद बीज भंडारण वितरण की समीक्षा की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ –जिलासूरजपुर/आज स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शासन के निर्णय अनुसार 13 मई 2021 को पूरे प्रदेश में धान उठाव की स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समीक्षा की। उन्होंने मई माह के अंत तक सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से सम्पूर्ण धान का उठाव कराये जाने के निर्देश दिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

समीक्षा बैठक में विशेष सचिव सहकारिता विभाग, एमडी मार्कफेड, अपर पंजीयक, एमडी अपैक्स बैंक तथा जिलों से उप पंजीयक, डीएमओ तथा खाद्य अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री डाॅ. टेकाम ने शासन की मंशानुरूप मई के अंत तक सभी समितियों से धान उठाव पूर्ण करा लिए जाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ सीजन में खाद बीज ऋण वितरण की स्थिति की जिला सहकारी बैंकवार समीक्षा की तथा सभी जिला के सहकारी केंद्रीय बैंकों को खाद बीज ऋण वितरण में गति लाने के निर्देश दिए।उन्होंने बैंकों और समितियों में कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क, सेनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने मार्कफेड, डीएमओ तथा बैंक को पर्याप्त मात्रा में समितियों में एडवांस में खाद भंडारण के निर्देश दिए ताकि खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो। नवीन गठित समितियों से खाद बीज वितरण तथा उनके सुचारू रूप से संचालन के लिए भी स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री ने निर्देशित किया।