Advertisement

खाना नहीं बनाने पर हुआ विवाद; बीवी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; ससुराल में बोला- मिर्गी के चलते मर गई; पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश

कवर्धा। जिले में एक युवक ने अपनी बीवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने ससुराल में जाकर कह दिया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ने से वह गिर गई और फिर उसकी मौत हो गई। लेकिन पूरा मामला कुछ और ही था। दरअसल खाना नहीं बनाने को लेकर युवक का विवाद हुआ था। जिसके चलते पूरी वारदात हुई है। युवती के पिता की शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है । मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

07 फरवरी को राजाढार निवासी सुरेश बैगा(28) अचानक से अपने ससुराल तुरैया बाहरा पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद उसने अपने सास-ससुर से कहा कि उसकी पत्नी इंद्रावती(24)को मिर्गी का दौरा पड़ा था और वह काफी तेज से जमीन पर गिरी, और इसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इंद्रावती के माता-पिता बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां 8 फरवरी को महिला के माता-पिता को बिना बताए शव को दफना दिया गया था। युवती के माता पिता को शुरू से ही अपने दामाद पर शक था। दामाद से बात करने पर कई बार उसने अपना बयान भी बदला था। इसी शक के आधार पर लड़की के माता पिता ने 11 फरवरी को पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच करने की मांग की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच की और शव को कब्र से बाहर निकालकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पता चला है कि युवती को किसी भारी चीज से पीटा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सुरेश को हिरासत में लिया। और फिर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि 07 तारीख को मैं खेत से काम करके वापस लौटा। तब घर में खाना नहीं बना था। इस पर मैंने अपनी पत्नी से कहा कि खाना क्यों नहीं बनाई हो तो वह झगड़ा करने लगी। इसी बात से मुझे गुस्सा आ गया और मैंने डंडे से उसे तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद उसके घरवालों को झूठी कहानी सुनाई थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामला का खुलासा सोमवार को किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57