Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव में BJP के लिए कोई चुनौती नहीं, PM मोदी को है देश का पूरा समर्थन : अमित शाह

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए कोई प्रतिस्पर्धा या चुनौती नहीं है और देश की जनता पूरे दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चल रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र की पहल के कारण जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. एक विशेष साक्षात्कार में, केंद्रीय मंत्री शाह ने यह भी कहा कि देश के लोग 2024 के चुनावों में भाजपा के प्रमुख विपक्षी दल के बारे में फैसला करेंगे और उन्होंने यह लेबल किसी भी पार्टी को नहीं दिया है.

कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने चुनाव वाले राज्यों में प्रचार नहीं किया हो, लेकिन त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावों के नतीजे विपक्षी पार्टी की उन राज्यों में ताकत दिखाएंगे, जहां कभी उनका दबदबा था. उन्होंने भरोसा जताया कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित इस साल होने वाले चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शाह ने कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है. आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने व रक्षा क्षेत्र में आयात-निर्भरता को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए उन्होंने देश को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, देश को सुरक्षित बनाना और अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है.

शाह ने कहा कि आज दुनिया में भारत अपनी उपलब्धियों की वजह से पहचाना जाता है. केंद्रीय गृह मंत्री ने एएनआई के साथ एक विस्तृत साक्षात्कार में कहा, ‘आठ साल की छोटी-सी अवधि में हमने देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया और हम सफल भी हुए. काफी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। रेलवे में बड़े बदलाव आए हैं, अंतरिक्ष क्षेत्र में नई नीति लेकर आए और हम इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की तैयारी कर रहे हैं, नई नीति के साथ हम ड्रोन क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के सफल प्रयास किए गए हैं. शाह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास और आठ साल में दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता को 30 फीसदी कम करना एक बड़ी उपलब्धि है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57