Advertisement

Shraddha Murder Case : कातिल आफताब ने कोर्ट से की इन चीजों की डिमांड, पढ़िए पूरी खबर..

Shraddha Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला तिहाड़ जेल में बंद है। उसने साकेत कोर्ट में एक याचिका लगाई है। कोर्ट को बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। उसे पेंसिल, ब्लैंक नोटबुक दी जाए, ताकि नोट्स बना सके। साथ ही एजुकेशनल सर्टिफिकेट और किताबें मुहैय्या कराने  की मांग की है।

कातिल आफताब ने दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी भी मांगी है। कोर्ट में आफताब के वकील एमएस खान ने कहा है कि चार्जशीट प्रॉपर मैनर में होनी चाहिए। ई-चार्जशीट वकील को दी गई है। लेकिन वह पढ़ने में नहीं आ रही है। फुटेज भी ठीक नहीं है। इसलिए चार्जशीट फोल्डर के हिसाब से और अलग पेन ड्राइव में फुटेज दिए जाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोर्ट ने  24 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। 7 फरवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दायर चार्जशीट का संज्ञान लिया था। इसके बाद दस्तावेजों के जांच के निर्देश दिए थे।

आफताब ने अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर से झगडे के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर। शव के 35 टुकड़े किए थे। वहीं  पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57