एक बार फिर शादी करने जा रहे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, विराट सहित कई खिलाड़ी होंगे शामिल

भारत क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी करने जा रहें है। उनकी शादी मॉडल नताशा स्टेनकोविक से ही होने वाली हैं। एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। दरअसल इस जोड़े ने 2020 में कोरोना महामारी के चलते बेहद सादे तरीके से शादी की थी। लेकिन अब वे दोनो सभी रस्मों के साथ विवाह करेंगे। बता दें की हार्दिक और नताशा की शादी की रस्में सोमवार से उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस शादी में 14 फरवरी यानि आज वैलेंटाइन डे के दिन दोनों सात फेरे लेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

उदयपुर में हो होगी शादी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। कोरोना के समय में दोनों ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी और इसती तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते कोई मेहमान इस शादी में शामिल नहीं हुआ था। हालांकि इस बार दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी करेंगे। शादी समारोह उदयपुर के रैफल्स होटल में हो रहा है। बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक 2 साल का बेटा अगस्त्य भी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक 2 साल का बेटा अगस्त्य भी है।हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक सोमवार को शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे। उनके साथ परिवार के सदस्य और भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन भी थे। शादी की रस्में शाम को शुरू हुईं, जो 15 फरवरी तक चलेंगी। मेहंदी की रस्म सोमवार को हुई जबकि हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम मंगलवार को हुए। शादी के फेरे और बाकी रस्में भी मंगलवार को ही होंगी।

हार्दिक ने एक जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की और सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सादगी भरी शादी की और अब वह भव्य समारोह में नताशा के साथ सात फेरे लेंगे। सोमवार को हार्दिक, नताशा, उनके बेटे अगस्त्य पांड्या और परिवार के अन्य सदस्य उदयपुर पहुंचे, जिनमें क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी भी शामिल हैं।