ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Ration Card: फ्री राशन लेने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार ने शुरू की नई योजना; ब‍िना कार्ड के म‍िलेगा राशन

New Scheme For Ration Card Holders: अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. सरकार की तरफ से खास तरह की स्‍कीम को शुरू क‍िया गया है, ज‍िसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे. सरकार की इस योजना के अनुसार यद‍ि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो भी आप फ्री राशन की सुव‍िधा उठा सकते हैं. इस येाजना को उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से लॉन्च किया गया है. इसके तहत यूपी सरकार ने फैमिली आईडी लॉन्च की है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

फैमिली आईडी के आधार पर लाभार्थी को राशन लेने के ल‍िए राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी. राशन कार्ड धारक फैमिली आईडी के बेस पर ही राशन की सुव‍िधा का फायदा उठा सकेगा. परिवार को इसी आईडी के आधार पर सभी तरह की सुविधाएं मिल जाएंगी. सरकार की तरफ से शुरू की गई इस सुव‍िधा में यद‍ि आपका राशन कार्ड फट गया या गुम हो गया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. न ही आपको नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अब आपका सभी काम फैमिली आईडी के आधार पर हो जाएगा. यद‍ि आप अपने परिवार की फैमिली आईडी बनवाना चाहते है तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस-

फैमिली आईडी बनवाने का प्रोसेस

– सबसे पहले आपको यूपी सरकार की वेबसाइट https://familyid.up.gov.in पर विजिट करना होगा. – अब यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और इस फॉर्म को सब्‍म‍िट कर दें.

– इस प्रोसेस को पूरा करने पर आपके पर‍िवार का आई़डी नंबर जेनरेट हो जाएगा.

– इस नंबर को अपने पास सुरक्ष‍ित रख लें. इसे ऐसी जगह नोट डाउन कर लें, जहां से आप जरूरत पड़ने पर तुरंत न‍िकाल सकें.

आप फैम‍िली आईडी के आधार पर ही राशन की दुकान से मुफ्त या सस्ते राशन की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. यह पर‍िवार आईडी ही आपकी फैम‍िली की विशिष्ट पहचान को दर्शाने का काम करेगी. इतना ही नहीं 12 अंकों की इस फैमिली आईडी के आधार पर आप मुफ्त राशन का फायदा लेने के साथ बर्थ सर्ट‍िफ‍िकेट, कास्‍ट सर्ट‍िफ‍िकेट या इनकम सर्ट‍िफ‍िकेट के लिए भी आवेदन कर सकेंगे.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!