Advertisement

CG CRIME : कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, जमीन विवाद के चलते युवक ने दिया वारदात को अंजाम

बस्तर। जमीन विवाद में युवक ने एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। महिला अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक युवक घर में घुसा और पीछे से महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक, बेलकुटी करहाभाटा में महिला बासमती (55) का गांव के ही मनुराम कश्यप के साथ पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। एक दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि, मनुराम ने पहले भी बासमती को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी मंगलवार को मौका पाकर अचानक महिला के घर में घुस गया। आंगन में काम कर रही बासमती पर कुल्हाड़ी से पीछे से 3 बार वार किए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। महिला की चीख सुनकर परिजन बाहर आए। जिन्होंने मनुराम को भागते हुए भी देखा था। जिसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47