Advertisement

कोयंबटूर ब्लास्ट मामला : तीन राज्यों में 60 जगहों पर एनआईए की छापेमारी

नई दिल्ली। देशभर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई लगभग 6 महीने पहले हुई थी और आज एक बार फिर एनआईए की टीम ने ऐसी ही कार्रवाई को अंजाम दिया है। खबरों की माने तो 3 राज्यों में 60 टीमें ये कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में एनआईए एक्टिव हुआ है। खबरों की माने तो एनआईए की टीम तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ये कार्रवाई देर रात को ही शुरू हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, एनआईए अधिकारियों ने 60 ठिकानों की तलाशी ली है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए ये छापामारी की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल दीपावली से  एक दिन पहले कोयंबटूर में कार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 25 वर्षीय जमेशा मुबीन की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि जमेशा अपने अन्य साथियों के साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में बम धमाके की साजिश रच रहा था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57