दुर्ग विधायक अरुण वोरा के निवास का भाजपाइयों ने किया घेराव, मटका फोड़कर प्रदर्शन, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर आक्रोश जताया

दुर्ग। दुर्ग विधायक अरुण वोरा के निवास का भाजपाइयों ने घेराव किया। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। घर के समक्ष मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। मोर आवास मोर अधिकार को लेकर आक्रोश जताया। प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रशासनिक अक्षमता, कुशासन, भ्रष्टाचार, जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर विरोध किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जानकारी के मुताबिक मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के निमित्त एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार केप्रशासनिक अक्षमता, कुशासन,भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में नाकामी, खराब कानूनव्यवस्था,चोरी-लूट-
डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण, ठप्प सफाई व्यवस्था जैसे अनेकों जनविरोधी कृत्यों के खिलाफ दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के आवास का घेराव किया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा घर पर ही मौजूद रहे। और प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे। दुर्ग सीएसपी मोहन नगर और सिटी कोतवाली थाना के टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद है।