Advertisement

पलामू में शिवरात्रि का तोरण द्वार लगाने पर जमकर संघर्ष, पेट्रोल बम और पत्थरों से हमला, कई घायल

जिले के एसपी फोर्स लेकर मौके पर हैं। पांके के राहे वीर पहाड़ी पर स्थिति शिव मंदिर पर हर वर्ष मेला लगता है और उसी का तोरण द्वार लगाने को लेकर विवाद सामने आया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। हालात को काबू पाने के लिए 100 से ज्यादा जवान तैनात है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दो पक्षों में जमकर बवाल होते दिखाई दे रहा है। साथ कुछ उपद्रवी पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे है।वहीं तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पांकी के लिए रवाना हो चुके है। उधर पांकी से भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता का इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा विधायक ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा हर वर्ष मिलजुल का एक-दूसरे का त्योहार मनाते थे। उसी प्रकार से इस साल भी मनाए|

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57