Advertisement

दंतेवाड़ा : एक कोरोना पॉजिटिव नक्सली के साथ पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा : एक कोरोना पॉजिटिव नक्सली के साथ पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा : एक कोरोना पॉजिटिव नक्सली के साथ पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा, 15 मई  जिले के कुआकोंडा थाने में कोरोना पॉजिटिव बीमार एक नक्सली के साथ पांच नक्सलियों ने शन‍िवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में बड़े बेड़मा के हुंगा डीएकेएमएस, लिंगाराम मिलिशिया सदस्य,जोगा उर्फ पांता, सीएनएम सदस्य जोगा कुंजाम, पांड पिता फागू शामिल हैं। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों का कोरोना जांच की गई तो एक नक्सली हुंगा पॉजिटिव पाया गया। जिले में आत्मसमर्पित नक्सली के कोरोना पॉजिटिव का यह पहला मामला है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध कुआकोंडा थाना में अपराध दर्ज हैं।
कोरोना पॉजिटिव नक्सली डीएकेएमएस सदस्य हुंगा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सुकमा जिले के मानकापाल में कैंप खोलने के विरोध में नक्सली देवा, सोमडू, प्रदीप के कहने पर सभी नक्सली ग्रामीणों के साथ रैली निकाली व बैठक किए थे। इसके बाद कई नक्सली बीमार होने लगे। मेरी भी तबीयत खराब होने लगी। मुझे जानकारी मिली कि नक्सलियों में कोरोना फैल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे डर सताने लगा। संगठन में रहते इलाज नहीं मिल रहा था। ऐसे में मैंने भी सोचा कि आत्‍मसमर्पण कर अपनी जान बचा लूं।
एसपीडॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सल संगठन में कोरोना फैला हुआ है। आज जिन 05 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें से एक नक्सली कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है। एसपी ने पुन: आह्वान किया कि जो भी नक्सली बीमार हैं, हुंगा की तरह आकर आत्मसमर्पण करे उनका इलाज कराया जायेगा।
बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट=======
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47