IND vs AUS : भारत ने दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इसके जवाब ने भारत ने 262 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई और भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने इसे तीसरे दिन ही चार विकेट खो कर हासिल कर लिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भारत ने छह विकेट से जीता मैच

भारतीय टीम ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम कर लिया है। चेतेश्वर पुजारा ने मर्फी की गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पुजारा 31 और भारत 23 रन बनाकर नाबाद रहे। यह मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह बेहद आसान हो गई है। अब भारत को बाकी दो मैच में एक जीत की जरूरत है और टीम इंडिया जून में लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।