Advertisement

भारत का सामना आयरलैंड से: जीते तो सेमीफाइनल में, जानिए टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

खेल डेस्क। आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 का मैच होगा। केबेरा के सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान में दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज में यह आखिरी मुकाबला होगा। भारत जहां मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा। वहीं, आयरलैंड को अब भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है।

इस प्रकार से पहुंचेगा सेमीफाइनल में भारत

टीम इंडिया ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम ने 3 मैच खेले, 2 में जीत और एक में हार मिली। इंग्लैंड 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। 4 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज तीसरे और 2 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। वहीं, आयरलैंड आखिरी नंबर पर है।

वेस्टइंडीज के सभी मैच खत्म हो चुके हैं, वहीं पाकिस्तान अगर इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीत ले तो भी 4 से ज्यादा पॉइंट्स नहीं ले पाएगा। ऐसे में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतते ही 6 पॉइंट्स लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिच रिपोर्ट

केबेरा के मैदान पर विमेंस टी-20 के 3 मैच खेले गए। एक बार पहले बैटिंग और 2 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने मैच जीते। भारत को यहां पिछले मुकाबले में इंग्लैंड से हार मिली थी। वहीं, आयरलैंड ने अभी तक इस ग्राउंड पर कोई मुकाबला नहीं खेला।

मौसम का हाल

केबेरा में सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। 14 से 26 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले मैच में भी यहां बारिश की संभावनाएं थीं, लेकिन तब मौसम साफ था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

आयरलैंड : लौरा डिलेनी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, ओरला प्रेंडरगास्ट, एलमीर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एरलीन केली, मैरी वालड्रॉन, लीह पॉल, कारा मरे और जेन मेगुअर।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47