चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत

दुर्ग। जिले में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। कोतवाली थाना अंतर्गत दो गुटों में झड़प के बाद आरोपियों ने मां के सामने उसके दोनों बेटों को चाकू से गोद डाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

दुर्ग एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग चंडी मंदिर के पास देर रात 11-12 के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है। बजरंग नगर कंडरापारा दुर्ग निवासी गजेन्द्र विश्वकर्मा (20 साल) वहां बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां मोहल्ले का रहने वाला राकेश साहू अपने भाई अजय साहू और घनश्याम साहू के साथ वहां पहुंचा। उसके हाथ में चाकू था। उसने गजेंद्र से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह देख उसे बचाने उसकी मां द्रुपति और भाई रमेश पहुंचे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

रमेश के बीच बचाव से मामला इतना बढ़ गया कि अजय और उसके भाईयों ने मिलकर द्रुपति के सामने ही उसके दोनों बेटों को चाकू से गोद डाला। इसमें चाकू का एक वार गजेंद्र की सीने में जा घुसा। इससे अधिक ब्लीडिंग हुई और उसकी मौत हो गई। वहीं रमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने तीन अलग-अलग टीमें तैयार की। तीनों टीमों ने रात भर उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी। इस तरह करके तड़के तक तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष ने गजेंद्र विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर उसके भाई को भी उन्होंने चाकू मारा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।