खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया के कोच ने मानी हार, कहा- भारत के इम्तिहान में रहे फेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता हैऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड भारत में अपनी टीम के प्रदर्शन से हताश है. बतौर कोच आहत हैं. और, शायद यही वजह है कि उन्होंने टेस्ट सीरीज के खत्म होने से पहले ही हार मान ली है. दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी मेंअपनी टीम की लचर बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा कि वे भारत की परीक्षा में विफल रहे.

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में एक विकेट पर 61 रन बनाकर बेहतर स्थिति में थी लेकिन इसके बाद टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई. उसने तीसरे दिन अपने 9 विकेट सिर्फ 52 रन पर खो दिए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 115 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इसी के साथ टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत की परीक्षा में हम विफल रहे- ऑस्ट्रेलियाई कोच

ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस ने सोमवार को मैकडोनाल्ड के हवाले से कहा, हमारे तरीकों की आलोचना होगी और ऐसा होना भी चाहिए. उन्होंने कहा, दिल्ली टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अगर आप कहते कि हमारी तैयारी अच्छी थी तो संभवत: आपका नजरिया अलग होता. लेकिन तीसरे दिन एक घंटे के भीतर जो हुआ उसे लेकर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी. एशेज में ऑस्ट्रेलिया की 4-0 की जीत के बाद जस्टिन लैंगर की जगह कोच पद संभालने वाले मैकडोनाल्ड ने कहा, और तीसरे दिन हम भारत की परीक्षा में विफल रह|

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!