Advertisement

Joe Biden in Ukraine: जंग के बीच यूक्रेन पहुंचकर पूरी दुनिया को जो बायडन ने किया हतप्रभ, मची खलबली

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसी स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडन ने  यूक्रेन पहुंचकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने यूक्रेन को हर मुमकिन मदद का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सामारिक मोर्चे पर यूक्रेन को हर प्रकार की सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से रूस को हथियार और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि पूरी दुनिया अभी यूक्रेन के साथ है। इस बीच उन्होंने रूस का जिक्र कर कहा कि आज की तारीख में वह देश पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है। उसकी कोई मदद करने का वाला नहीं है। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को आतंकी मुल्क बताने से भी गुरेज नहीं किया। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी को लगता है कि जारी जंग से अमेरिका और यूक्रेन के संबंधों में खटास पैदा होगी, तो यह उनकी गलतफहमी है। हमारे बीच दोस्ताना ताल्लुकात हमेशा ही बने रहेंगे। इसे कोई भी ध्वस्त नहीं कर पाएगा। इन रिश्तों को कोभी नहीं तोड़ पाएगा। बहरहाल, अब आगामी दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगीवहीं, आपको बता दें कि यूक्रेन की सड़कों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के आवभगत में कई पोस्टर लगाए गए। साथ ही यूक्रेनवासियों ने अमोरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में नारेबाजी भी की। जिसके बाद कई वीडियो भी प्रकाश में आए। बायडन ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष के दीर्घ युद्ध के बाद भी आज यूक्रेन खड़ा है। लोकतंत्र खड़ा है। कीव खड़ा है और मैं एक बात पूरे विश्वास से कहना चाहता हूं कि यूक्रेन हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए खड़ा है। अब ऐसी स्थिति में यूक्रेन आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाता है। यह देखने वाली बात होगी। बता दें कि आगामी  22 फरवरी को बायडन पोलोंड दौरे पर जाएंगे। लेकिन उससे पहले उन्होंने कीव पहुंचकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।ध्यान रहे कि आगामी 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। जारी जंग के बीच सामरिक मोर्चे पर दोनों ही मुल्कों की हालत अब पस्त हो चुकी है। लेकिन, कई मर्तबा कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों की तरफ से रूस से युद्ध विराम की अपील की जा चुकी है, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा है। बता दें कि नए वर्ष के मौके पर भी रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में जमकर तबाही मचाई थी। परिस्थितियां ऐसी बन चुकी थी कि रूसी हमले की जद में आकर लोगों को बेशुमार दुश्वारियों से जूझना पड़ा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कीव में कहा कि यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर का मिलिट्री पैकेज मिलेगा, जिसकी घोषणा मंगलवार को की जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाले से कहा, ‘रूस जरूर हारेगा। पुतिन और उनके सहयोगी चाहे जो कर लें। यूक्रेन को जो हथियार चाहिए होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47