Advertisement

रणबीर-आलिया को मिला बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड, यहां देखें अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

मुंबई। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट सोमवार को की गई थी। इवेंट में ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। वहीं अनुपम खेर को साल के मोस्ट वर्सेटलाइल एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड झटका।

वहीं एक्टर-फिल्म मेकर ऋषभ शेट्टी को उनकी कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वरुण धवन ने भी अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। टेलीविज़न कैटेगिरी में रूपाली गांगुली-स्टारर ‘अनुपमा’ ने टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीता। वेटरन एक्ट्रेस रेखा को उनके ‘फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेस्ट फिल्म: ‘द कश्मीर फाइल्स’
बेस्ट डायरेक्ट: ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ के लिए आर बाल्की
बेस्ट एक्टर: ‘ब्रह्मास्त्र:पार्ट1’ के लिए रणबीर कपूर
बेस्ट एक्ट्रेस: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ के लिए आलिया भट्ट
मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल: ‘जुगजग जियो’ के लिए मनीष पॉल
फिल्म इंडस्ट्री में आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन: रेखा
बेस्ट वेब सीरीज: रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर: वरुण धवन (भेड़िया)
फिल्म ऑफ द ईयर: ‘आरआरआर’
टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर: ‘अनुपमा’
मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए अनुपम खेर
बेस्ट एक्टर इन ए टेलीविज़न सीरीज़: ‘फ़ना- इश्क में मरजावां’ के लिए ज़ैन इमाम
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए टेलीविज़न सीरीज़: ‘नागिन’ के लिए तेजस्वी प्रकाश
बेस्ट मेल सिंगर : मैय्या मैनु के लिए सचेत टंडन
बेस्ट फीमेल सिंगर: मेरी जान के लिए नीति मोहन
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर: विक्रम वेधा के लिए पीएस विनोद
म्यूजिक इंडस्ट्री में आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन: हरिहरन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47