Advertisement

शिव-पार्वती, राधाकृष्ण की झांकी और बालाजी के नृत्य से झूमे लोग

शिव-पार्वती, राधाकृष्ण की झांकी और बालाजी के नृत्य से झूमे लोग
इसके दूसरे दिवस 19 फरवरी को दुरपा रोड में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। दीपक आर्ट ग्रुप मेरठ के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित नगरजनों को भक्ति और रोमांच से भर दिया। अंचल के गायक बसंत वैष्णव एवं पार्टी के द्वारा जागरण की प्रस्तुति दी गई।

जागरण में दीपक आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने दर्शकों को रात भर झुमाया। सालासर बालाजी हनुमान की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। दर्शकों के बीच पहुंच कर तरह-तरह के अभिनय करते हुए सभी को रोमांच से भर दिया। भगवान महाकाल, शिव-पार्वती नृत्य नाटिका, शिव तांडव, अघोरी नृत्य, महामृत्युंजय, मां वैष्णो देवी-भैरव की लघु नाटिका एवं मां काली व भगवान शिव के प्रसंग से जुड़ी नृत्य नाटिका को देख नगरजन शिवभक्ति में लीन हो गए। राधा-कृष्ण के मनोहारी नृत्य एवं फूलों की होली ने समां बांधा। आयोजन में दीपक आर्ट ग्रुप के गुड्डन बजरंगी रसूलपुरिया, आर्यन ठाकुर महाकाल, हिमांशु आर्ट ग्रुप अघोरी तथा रिम्मी ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। दुरपा रोड निवासी राजेश विश्वकर्मा ने भगवान अर्द्धनारीश्वर का रूप धारण कर लोगों को श्रद्धा भाव से भर दिया। स्थानीय बच्चे भी भूत-प्रेत का रूप धारण कर खूब आनंद उठाया।
बसंत वैष्णव के साथ बंटी चावलानी, अश्वनी श्रीवास, अचला वैष्णव, राजा व अन्य ने जसगीत एवं अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति से नगरजनों को रातभर झुमाया। अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण कर जागरण का समापन किया गया। आयोजन में श्री श्री शिव परिवार दुरपा रोड के समस्त सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों ने सहयोग प्रदान किया। इससे पूर्व भंडारा का आयोजन किया गया।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05