Advertisement

4 वर्षीय छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में 2 शिक्षिका गिरफ्तार, डॉयरेक्टरों पर भी हो सकती है कार्रवाई

कवर्धा. शहर के निजी स्कूल में 4 वर्षीय छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में स्कूल के वॉइस प्रिंसिपल सोनाली पत्रा और कक्षा शिक्षिका अंजना किन्नौर को कर्तव्य लोप पाए जाने पर पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।बता दें कि, 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए अनाचार मामले में पुलिस ने बस कंडेक्टर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को गिरफ्तार किया था. पुलिस पूरे मामले की अभी भी जांच कर रही है. स्कूल के डायरेक्टरों पर भी गाज गिरने के आसार जताए जा रहे हैं. वहीं सामाजिक संगठनों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57