Advertisement

CG News : लटकती मौत, जिम्मेदार कौन? हाइटेंशन लाइन के नीचे मिला युवक का अधजला शव, जांच में पुलिस

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन के नीचे एक युवक का शव जला मिला। मामले में करंट की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल रजगामार के बैरियर के पास सोनाराम के टिकरा( tikra) में हुई है, जहां ऊपर से 11 केवी की हाइटेंशन लाइन गुजरी है। सुबह लोगों ने एक युवक का शव अधजले हालत में देखा।

खाना खाकर निकला, फिर नही लौटा घर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

बाद में रजगामार के डीएम कॉलोनी निवासी जनक राम केवट ने मृतक को अपना पुत्र राजेश केवट (27) बताया। जनक राम के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे राजेश घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। मौके पर राजेश की मोबाइल भी जली हुई हालत में मिली है।पास ही बिजली तार भी पड़ा था, जिससे लोगों ने आशंका जताई कि करंट की चपेट में आकर झुलसने से युवक की मौत हुई होगी। घटना की सूचना रजगामार पुलिस ( police)को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05