Advertisement

कुसमुंडा खदान में हो रही ब्लाटिंग से छप्पर तोडक़र घर में घुसा पत्थर, ग्रामीणों में आक्रोश

कोरबा। मंगलवार को कलेक्टर जनचौपाल में ग्राम जटराज के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणा ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन की ओर से गांव में कुसमुंडा परियोजना का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहण के लिए नापी सहित अन्य प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है, लेकिन अभी तक मुआवजा और बसाहवट नहीं दिया गया है।जबकि खदान में कार्य जोरों से जारी है। गांव से खदान की दूरी लगभग ५० मीटर की दूरी पर है। तेज गति से ब्लास्टिंग की वजह से घर के दीवार और छत पर दरारें आ गई हैं। सोमवार की दोपहर ब्लास्टिंग इतनी तेज हुई कि कई घरों में पत्थर मकान का छप्पर तोडक़र भीतर गिरा गया।इस दौरान कुछ लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। रात में खतरा और अधिक बढ़ गया है। इसकी शिकायत के बाद भी प्रबंधन मामले को लेकर गंभीर नहीं है। ज्ञापन सौंपने के लिए देव प्रसाद पटेल, भीम लाल पटेल, सावित्री पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जनचौपाल में 167 लोगों ने गुहार लगाई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57