ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव बोले- BJP को लोकतंत्र और कानून पर नहीं भरोसा

लखनऊ. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने रोक लिया. यहीं नहीं असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र और कानून पर भरोसा नहीं हैअखिलेश यादव ने कहा कि ‘कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ जो किया गया वो निंदनीय है. इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे. ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है, क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था. भाजपा कानून नहीं मानती. भाजपा को लोकतंत्र और कानून पर भरोसा नहीं हैबता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पीएम मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने के बाद बुरे फंसें खेड़ा को आज दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर जाने से पहले प्लेन से उतार दिया गया. अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एयरपोर्ट पर असम पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैै।पवन खेड़ा को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कुछ अन्य नेता भी खेड़ा के साथ गए है. कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संदर्भ में खेड़ा द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर असम पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कुछ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!