
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
शादी से लौट रहे सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, 2 की हालत गंभीर
कैराना। उत्तर प्रदेश के कैराना में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां शादी समारोह से वापस लौट रहे 5 दोस्त हादसे का शिकार हो गई. इसी दौरान कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 3 दोस्तों की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैदरअसल, पूरी घटना कैराना कोतवाली के ऊंचा गांव की है. जहां पांच दोस्त अपनी कार से एक शादी समारोह से देर रात लौट रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी कार डंपर से अचानक टकरा गई. जिससे हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शवों को बरादम कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. वहीं घायलों का इलाज जारी है।









