छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

सीएमओ के ऑफिशियल हैंडल से राजनैतिक पोस्ट आपत्तिजनक

सीएमओ के ऑफिशियल हैंडल से राजनैतिक पोस्ट आपत्तिजनक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

भाजपा का राजनैतिक संगठन पंगु हो चुका है, सरकारी बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है

रायपुर/ मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ग् हैंडल से भाजपा के ऑफिशियल हैंडल की भांति उपयोग किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय गलत परंपरा की शुरूआत कर रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय का ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट शासन की योजनाओं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है, इस हैंडल का संचालन भी जनसंपर्क विभाग के द्वारा किया जाता है, जिसके संचालन में जनता के धन का उपयोग होता है। पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय कभी मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर, फेसबुक आदि का उपयोग राजनैतिक बयानबाजी के लिए नहीं किया जाता था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन इतना पंगु हो चुका है कि भाजपा को राजनैतिक बयानबाजी के लिये सरकारी संसाधनों तथा सीएमओ का दुरूपयोग करना पड़ रही है। यह भाजपा के राजनैतिक दिवालियेपन को दर्शाता है कि पार्टी का अपना राजनैतिक प्रतिवाद का तंत्र समाप्त हो गया है। भाजपा का राजनैतिक संगठन पंगु हो चुका है, सरकारी बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कार्यालय को राजनीति ही करनी है तो बताये पत्रकार मुकेश हत्याकांड का आरोपी ठेकेदार सीएम हाउस क्यों आया था? कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास के आगंतुकों के दिनों के रजिस्टर को तथा मुख्यमंत्री निवास के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग किया था, उसे कब सार्वजनिक किया जायेगा?

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!