छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे रायपुर, कहा- कांग्रेस नेताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही…

रायपुर : कल से छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वें महाधिवेशन शुरू होने वाला है। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता आज रायपुर पहुंच गए है। एयरपोर्ट मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी नेताओं का आत्मीय स्वागत किया गया। जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता मौजूद हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

एयरपोर्ट पर पत्रकारों के चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘कांग्रेस नेताओं और प्रवक्ताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही, आज हमारी पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया, ऐसा लोकतंत्र में नहीं चलता है, हमें संसद में नहीं बोलने दिया जाता, बोलने की स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा, ऐसी कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, कांग्रेस नेताओं पर ED, CBI के छापे मारे जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ अधिवेशन को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

 

खड़गे ने आगे कहा कि ‘मुझे खुशी हुई पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, सरकार कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रही, सुप्रीम कोर्ट का आदेश सरकार पर तमाचा है, हमारे नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं, देश की जनता पूरी तरह मजबूत है, सरकार कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है, देश में संविधान सुरक्षित नहीं है’।

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शांति सिंह गोहिल, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर रंधावा, रघु शर्मा रायपुर पहुंचे। जिनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से मेफेयर होटल तक स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!