अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

रेप के बाद युवती की हत्या, खेत में मिली अर्द्धनग्न लाश, फैली सनसनी

असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया. अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई. युवती के ही कपड़े से उसके हाथ और गर्दन बंधे थे।एएसपी ने बताया कि हत्या कर शव खेत में फेंका गया है. अन्य पहलुओं पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. थाना क्षेत्र के एक गांव की बीस वर्षीय युवती दोपहर घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित खेत में मवेशियों का चारा लेने गई थी. कुछ देर बाद उसकी चाची खेत पहुंची तो मेड़ पर उसके कपड़े व चप्पल पड़ी देखी तो आवाज लगाई. कोई उत्तर न मिलने पर खोजबीन शुरू कर दी. बगल के सरसों के खेत में युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए।युवती के कपड़े से उसके दोनों हाथ व गर्दन बंधी थी. चाची के शोर मचाने पर परिजनों के अलावा गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जानकारी पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपी शशि शेखर सिंह व सीओ संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवायड और फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!