Advertisement

CG ACCIDENT NEWS : कॉलेज जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले में स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने साल भर पहले अपने कॉलेज के दोस्त से लव मैरिज की थी। शुक्रवार की सुबह वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की रहने वाली मनीषा पैकरा (21) बिलासपुर में डीपी विप्र कॉलेज में BSC सेकेंड ईयर की छात्रा थी। करीब साल भर पहले उसने कॉलेज के ही स्टूडेंट सागर वर्मा के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया था। इसके बाद मस्तूरी में रहते थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कॉलेज जाते समय हुआ हादसा

मनीषा शुक्रवार की सुबह अपनी स्कूटी क्रमांक CG22 W 5433 में सवार होकर गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। अभी वह मस्तूरी के तहसील ऑफिस के पास स्थित अंजली नर्सरी के पास मोड़ पर पहुंची थी। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे से मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक वह स्कूटी से गिर कर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेने के बाद परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि हादसे के बाद ठोकर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। इसके चलते गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57