Advertisement

CG NEWS : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त

बस्तर : CG NEWS : जिले में खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में लगे 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. बीते दो दिनों के भीतर खनिज विभाग ने चूना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त को सौंप दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जगदलपुर सहित जिले के भानपुरी, कोड़ेनार और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते 4 हाइवा, रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर को पकड़ा है. पकड़े गए सभी वाहनों को संबंधित थानों में पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है. विभाग निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने अवैध परिवहन के खिलाफ ये कार्रवाई  की है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57