Advertisement

Grocery Store: कम लागत में बड़ा मुनाफा! इस दुकान से लाखों की कमाई कर रहे हैं लोग

Business Idea: रोजमर्रा की छोटी – छोटी जरूरतों के लिए हमें अक्सर किराने के दुकान पर जाना ही पड़ता है. खाने से लेकर आटा और कई दूसरी चीजों के लिए लोग किराने की दुकान पर जाते हैं. आपको बता दें कि फुटकर सामनों से भी इन जनरल स्टोर की कमाई अच्छी खासी हो जाती है. अगर आप भी जनरल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक इस बिजनेस से जुड़ी अहम जानकारियां देने जा रहे हैं जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. इस बिजनस को मेहनत और समझदारी से किया जाए तो इससे मोटी कमाई की जा सकती है. दुनिया कितनी भी डिजिटल हो जाए लेकिन किराना स्टोर्स की जरूरत हमेशा रहेगी है.

किराना स्टोर कैसे शुरू करें?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

किराना  स्टोर के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है. इसमें आपको काफी इन्वेस्टमेंट भी करना पड़ता है. इसमें आपके पास स्टोर के लिए बहुत ही अच्छी जगह होनी चाहिए जो आपके बिजनेस की शोभा बढ़ा सके. किराना स्टोर में आप जितना अधिक रोजमर्रा का सामान

भरते हैं, उतनी ज्यादा बिक्री होती है. आपको अपना किराना स्टोर ऐसी जगह खोलना चाहिए, जहां लोगों की भीड़ हो और जहां आस-पास कोई किराना दुकान न हो और उसकी डिमांड ज्यादा हो ताकि आपका बिजनेस काफी बेहतर हो सके.

किराना की दुकान के लिए सामान कहां से खरीदे?

आपको अपने स्टोर के लिए ऐसी सभी चीजों की जरूरत होती है जो कि ग्रोसरी में होनी चाहिए. आप चाहें तो होलसेल से सामान खरीद सकते हैं या इन सामानों की सप्लाई करने वाले सप्लायर से खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी कीमत आपकी दुकान पर निर्भर करती है, लेकिन दुकान को खरीदने और उसका फर्नीचर खरीदने में आपको 1 से 2 लाख रुपये या इससे ज्यादा का खर्चा आ सकता है. किराना दुकान में आपको बहुत लाभ होगा, कुछ समय के लिए लाभ कम होगा लेकिन बाद में मांग के अनुसार बढ़ेगा. मौजूदा समय में कई किराना स्टोर वाले बंपर कमाई कर रहे हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57