छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़: मालीडीह में वन विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी जब्त

बारनवापारा परियोजना मंडल अंतर्गत मालीडीह गांव में वन विभाग ने अवैध सागौन चिरान जब्त कर कार्रवाई की। आरोपी के पास से 75 नग लकड़ी जब्त, कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: मालीडीह गांव में अवैध सागौन चिरान जब्त

रायपुर, 06 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में वन अपराधों के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही जारी है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर बारनवापारा परियोजना मंडल, रायपुर के अंतर्गत आरंग परिक्षेत्र के ग्राम मालीडीह में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुखबिर से मिली सूचना पर उपमंडल प्रबंधक महासमुंद द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया, जिसके तहत गांव मालीडीह में छापामार कार्रवाई की गई। छापे के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से सागौन चिरान के 75 नग लकड़ी (0.418 घन मीटर) जब्त किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

70 हजार कीमती लकड़ी जब्त, आरोपी पर केस दर्ज

जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये आँकी गई है। इसे कोडार डिपो भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय काष्ठ चिरान वन अधिनियम के तहत पी.ओ.आर. क्रमांक 37/11 दिनांक 06/07/2025 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

टीम ने दिखाई सक्रियता

इस कार्रवाई में वनपाल एच.आर. पैकरा, उड़नदस्ता प्रभारी ए.के. खुमरी, उपक्षेत्रपाल लोकेश साहू, लोचन साहू, के.के. पटेल, कोमल सिंह मरकाम, दीपा पटेल, चंद्रहास साहू, होमलता मंडावी (क्षेत्र रक्षक) और स्थानीय चौकीदारों के साथ तुमगांव थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही।


Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!