Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना से लखनपुर के शिव शंकर को मिला पक्का मकान, परिवार में खुशी की लहर |

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ शिव शंकर का पक्का मकान का सपना

अंबिकापुर | 19 फरवरी 2026 |शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 निवासी शिव शंकर को पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे वर्षों पुराना उनका सपना साकार हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दृढ़ संकल्प के तहत पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में शिव शंकर को योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिली, जिससे उनका परिवार अब सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कठिन परिस्थितियों से मिली राहत

हितग्राही शिव शंकर ने बताया कि पूर्व में उनका परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों सहित पूरे परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय और घरेलू जिम्मेदारियों के चलते पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर आई।


शासन के प्रति जताया आभार

शिव शंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने बच्चों के साथ सुरक्षित वातावरण में चैन और सम्मान से जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं।


समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल घर उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सम्मानजनक जीवन देना है। जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सीधा लाभ मिल रहा है।

जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और सक्रियता से आवास निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47