Advertisement

बार-बार Hang होता है फोन ? घर पर कर सकते हैं चुटकियों में ठीक, अपनाएं ये ट्रिक्स…

स्मार्टफोन के साथ अगर आप लोकल एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें, क्योंकि लोकल एक्सेसरीज का इस्तेमाल करने की वजह से भी कई बार स्मार्टफोन इतना ज्यादा हैंग करने लगते हैं कि आपको समझ ही नहीं आता आखिर हो क्या रहा है. हमेशा स्मार्टफोन के साथ ओरिजिनल एक्सेसरीज का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इनके इस्तेमाल से स्मार्टफोन की लाइफ बढ़ जाती है और स्मार्टफोन मस्ती से चलता रहता है।

बेकार के ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें

Mobile Hang की समस्या उस वक्त ज्यादा होती है जब फोन में मौजूद रैम पूरी भर जाती है. Budget Smartphones या फिर कह लीजिए कम कीमत में आने वाले फोन्स में रैम को तो बढ़ाना मुमकिन नहीं है, लेकिन अगर आप फोन में हैंग इशू को दूर करना चाहते हैं तो फोन से ऐसे बेकार के ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं।

Cache data डिलीट करते रहें

हम फोन में कई तरह की एप्लीकेशन यूज करते हैं. इससे कैशे (Cache data) भी बनता है. ज्यादा कैशे फाइल बन जाने से स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड और फोन का प्रोसेसर दोनों ही धीमे हो जाते हैं. ऐसे में फोन से उन सारी चीजों को डिलीट कर दें, जिनकी जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा फोन की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज पर क्लिक करें. इसके बाद नीचे कैश डाटा (Cache data) का विकल्प आता है, उसे भी साफ कर दें. यह काम हफ्ते में एक से दो बार करते रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्मार्टफोन को रिसेट करना

आप किसी भी तरह का स्मार्टफोन यूज करते हों, कुछ समय के बाद बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपको इन्हें रिसेट कर देना चाहिए. इससे आपका फोन हैंग नहीं होगा. औसतन एक यूजर को 5 से 6 महीने में एक बार फोन को रिसेट कर देना चाहिए. रिसेट करने के साथ आपको फोन का Cache भी क्लियर हो जाता है।

इंटरनल मेमोरी में स्पेस रखें

ज्यादातर स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प होता है. स्मार्टफोन में विकल्प होता है कि आप जो चीज डाउनलोड कर रहे हैं, उसे इंटरनल मेमोरी में स्टोर करना चाहते हैं या माइक्रोएसडी कार्ड में. ध्यान रहे कि आपके फोन की इंटरनल मेमोरी में स्पेस होना चाहिए. ऐसे में अगर आपके फोन में कई सारी एप्स हैं और तो उनमें से कुछ को एक्सटर्नल मेमोरी यानि आपके मेमोरी कार्ड में ट्रांसफर कर दें।

अपडेट

मोबाइल कंपनियां समय-समय पर अपडेट जारी करती रहती हैं. कुछ ब्रांड मंथली अपडेट जारी करते हैं, तो कुछ क्वार्टरली. फोन की परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए यूजर्स को डिवाइस रेगुलर अपडेट करते रहना चाहिए. हालांकि, कई बार अपडेट की वजह से फोन्स की स्पीड स्लो भी हो जाती है. इसकी वजह डिवाइस का काफी पुराना होना होता है।

रिस्टार्ट

अगर आपका फोन स्लो हो जाता है, तो आपको इसे रिस्टार्ट करना चाहिए. इससे एंड्रॉयड सिस्मट में मौजूद टेम्परेरी फाइल्स डिलीट हो जाती हैं. इसके साथ ही फोन की मेमोरी भी क्लीन हो जाती है. इससे फोन की स्पीड बेहतर होगी और हैंग से मुक्ति मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57