Advertisement

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी अतिथि शिक्षक की भर्ती, स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। रायपुर, सुकमा, कोरबा में अतिथि शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है।

सुकमा में भर्ती

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन के व्याख्याता के कुल 65 रिक्त पदों पर जिला खनिज न्यास निधि मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय कर करने आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिले के उच्चतर स्कूलों में शैक्षणिक अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।

आवेदक द्वारा पूर्ण रूप से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य शा. हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल, जिला सुकमा को 05 अगस्त 2025 से 11 अगस्त 2025 के संध्या 5 बजे तक जमा किया जावेगा। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी सुकमा जिले के वेबसाईट sukma.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सुकमा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय में भर्ती

शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विधि, भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषयों के एक-एक पद हेतु योग्य और निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवा देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इन् पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र 18 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। स्वयं आवेदन देने वाले आवेदकों को कार्यालय से प्राप्ति की पावती लेना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा महाविद्यालय की वेबसाइट https://cgcollege.org/ पर उपलब्ध हैं।

कोरबा में भर्ती

खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से मानदेय के आधार पर कोरबा जिले में 480 अतिथि शिक्षकों का निर्णय लिया गया है। इन अतिथि शिक्षकों में प्राथमिक शाला के 243, माध्यमिक शाला के 109 और हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में व्याख्याताओं के 128 पदो पर भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि विगत शिक्षण सत्र में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को इस सत्र की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जा रही है।

इसके साथ अतिथि शिक्षकों को गत वर्ष दिये जाने वाले मानदेय में भी वृद्धि कर दी गई है। इस सत्र में प्राइमरी स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 11 हजार, मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 13 हजार और हाई-हायर सेकेण्डरी के अतिथि व्याख्याताओं को 15 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विगत वर्ष भृत्य को 8000, प्राइमरी स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 10 हजार, मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 12 हजार और हाई-हायर सेकेण्डरी के अतिथि व्याख्याताओं को 14 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57