Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने पटेल परिवार से मुलाकात की

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने पटेल परिवार से मुलाकात की

वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले लेखराम पटेल सहित उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने श्री पटेल सहित उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री लेखराम पटेल के घर उनके अनुज के विवाह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज आशीर्वाद समारोह का आयोजन हो रहा था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी, सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में रूककर पटेल परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि लेखराम पटेल सिरपुर के बौद्ध विहार में काम करते हैं। उनका परिवार बौद्ध विहार के समीप रहता है। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी पटेल परिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे थे। इस अवसर पर सांसद श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया।

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57