ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

मेघालय और नागालैंड में वोटिंग जारी : 118 सीटों पर 550 से ज्यादा उम्मीदवार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और नागालैंड में आज विधानसभााा के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नागालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों राज्यों की मतगणना त्रिपुरा के साथ 2 मार्च को होगी। दरअसल नागालैंड में अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से मात्र दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें से एक कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने 10 फरवरी को अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में यहां से भाजपा उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की बीमारी के कारण 20 फरवरी को मौत हो जाने के बाद यहां मतदान नहीं होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेघालय और नागालैंड दोनों ही राज्य के चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के केंद्रीय सुरक्षा बल, नगालैंड पुलिस सहित विभिन्न बलों को तैनात किया गया है। मेघालय में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में थी, जबकि नगालैंड में एनडीपीपी के साथ गठबंधन में सत्ता में थी।

नागालैंड में 2315 बूथ, मैदान में 183 उम्मीदवार

नागालैंड के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान हो रहा है। नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. शशांक शेखर ने कहा कि 59 विधानसभा क्षेत्रों के 2,315 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों की आवाजाही शनिवार से शुरू हो गई। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को होने वाले चुनाव में 6,55,144 महिलाओं सहित लगभग 13 लाख मतदाता चार महिला उम्मीदवारों सहित 183 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!