Advertisement

अम्बिकापुर : बच्चों के क्षमता विकास में सहायक सजग अभियान

अम्बिकापुर 17 मई 2021कोरोना काल मे समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही नन्हे बच्चो के सीखने के केंद्र आंगनबाड़ी भी बंद है। इसके बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चो के क्षमता विकास न रुके इसके लिए सजग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर रेडी टू ईट पहुंचने के साथ ही बच्चो, उनके माता-पिता तथा परिजनों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के उपाय, टिकाकरण तथा पौष्टिक भोजन के महत्व बताती है। इसके साथ ही सीएलआर द्वारा तैयार किसी एक जरूरी जानकारी पर आधारित 5 मिनट के डिजिटल संदेश को बच्चो तथा पलको को सुनाती हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति मिंज ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चो के बौद्धिक क्षमता विकास और विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के लिए पिछले वर्ष से शुरू किये गए सजग अभियान इस वर्ष भी चलाये जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज सेवी संस्था सेंटर फॉर लर्निंग रिसोर्स के द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के जरिए छोटे बच्चों के लालन-पालन से जुड़ी खुद को संभालने जानकारी सालभर ऑडियो के श्रृंखला के माध्यम से पलको तक पहुंचती रही है। सजग ऑडियो की ये कड़ियां माता पिता और अन्य परिजनों के लिए कोविड-19 महामारी के बेचैन कर देने वाले हालात में खुद को संभालनेए बच्चों के विकास में सहायक घर का वातावरण बनाने और बच्चों के भावी जीवन को गढ़ने की क्षमता तैयार करने में मदगार साबित हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57