Advertisement

नकली गोल्ड नीलामी मामले में सेटलमेंट, बैंक ने लौटाए 4.66 लाख रुपए, शिकायत वापस

बेमेतरा।  सांप मर जाए और लाठी भी न टूटे, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए नकली गोल्ड नीलाम मामले में सेटलमेंट कर दिया गया है । इसमें बैंक ने शिकायतकर्ता रायगढ़ की सराफा व्यापारी मीना अग्रवाल को 4.66 लाख लौटा दिए हैं । इसके एवज में सराफा व्यापारी ने कोतवाली पुलिस अपनी शिकायत वापस ले ली है । उल्लेखनीय है कि मामले में नकली गोल्ड बैंक में रखकर लोन लेने वाले व्यक्ति व वैल्यूवर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं । इस मामले को शुरू से सेटलमेंट के हिसाब से निराकृत करने का प्रयास किया जाता रहा, जिसमें बैंक ने अपने स्तर पर मामले की जांच में रायगढ़ सराफा व्यापारी की शिकायत को सही पाया और नीलामी की राशि को लौटा दिया गया है ।

नकली गोल्ड रखने वाले व्यक्ति व वैल्यूवर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं

प्रकरण के मुख्य किरदार नकली गोल्ड रखकर बैंक से लोन लेने वाला व्यक्ति और नकली गोल्ड को असली बताने वाले वैल्यूवर पर क्या कार्रवाई की गई, इस संबंध में पुलिस व बैंक प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है । पुलिस के अनुसार नकली गोल्ड मामले में शिकायतकर्ता सराफा व्यापारी है, ना की बैंक प्रबंधन । वही बैंक प्रबंधन की ओर से मामले को अपने स्तर पर निराकृत करने का आश्वासन दिया गया था, करीब 15 दिनों की जांच के बाद बैंक की ओर से शिकायतकर्ता की राशि को लौटा दिया है और अब शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विवेचना में कई और मामलों का होगा खुलासा

कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ली है । अब बैंक प्रबंधन से उनके आंतरिक जांच का प्रतिवेदन मांगा गया है ।  जिसमें आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार जांच की जाएगी ।  मामले में अपराध दर्ज करने की स्थिति में बैंक प्रार्थी बनेगा । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच में बड़े खुलासे होंगे । इसमें नकली गोल्ड लेने वाले व्यक्ति के द्वारा बैंक में दो से तीन बार सोना रखकर गोल्ड लोन लिया गया है । यह सोना भी बैंक की जांच में नकली पाया गया है । ऐसी स्थिति में बैंक के कर्मचारी की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है । जांच में कई और मामलों का खुलासा होगा ।

क्या है मामला

जिला मुख्यालय में मंडी काम्प्लेक्स के सामने संचालित प्राइवेट बैंक में गोल्ड नीलामी में रायगढ़ के सराफा व्यापारी ने 23 जनवरी को ऑनलाइन नीलामी में भाग लिया था । जिसमें सराफा व्यापारी ने 4.66 लाख की बोली लगाकर 127 ग्राम गोल्ड लिया था ।  यह सोना नकली निकला । जिसकी शिकायत रायगढ़ के सराफा व्यापारी ने बेमेतरा सिटी कोतवाली में कर ओधोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आग्रह किया था । अब मामले में सेटलमेंट के बाद सराफा व्यापारी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47