Advertisement

तीसरी बार गर्भपात कराने के बाद भी नहीं की शादी, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। जिले में एक युवती से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की को प्यार में फंसाकर उससे 7 साल तक संबंध बनाया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया । इसके बाद भी शादी नहीं की। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24) की दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्यार का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया फिर उसके साथ संबंध बनाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लड़की के मुताबिक हर बार विवाह करने की बात कहकर वो उससे संबंध बनाया करता था। इससे लड़की पहले ही 2 बार प्रेग्ननेंट हो चुकी थी। कुछ दिन बाद फिर से वह तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक नहीं माना और उससे संबंध बनाता रहा।

आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में काम करती है लड़की

शादी करने की बात जब युवक ने नहीं मानी तो परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई । अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी खेती मजदूरी करता था। वहीं लड़की रायपुर में किसी कंपनी में काम करती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47