Advertisement

सूरजपुर : कलेक्टर ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण।

अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल, फ्रंटलाइन वर्कर सहित अन्य सभी पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने के दिए निर्देश*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आज पुराना बस स्टैंड स्थित स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र में वैक्सिंग की उपलब्धता की जानकारी ली तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक अंत्योदय, एपीएल ,बीपीएल, फ्रंटलाइन वर्कर पर लगे टीका की संख्या से अवगत हुए। उन्होंने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जो भी वर्ग के पात्र हितग्राही वैक्सीन लगाने आते हैं उन्हें वापस ना भेजा जाए। उन्हें कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी पात्र हितग्राही को परेशानियों का सामना करना न पड़े । उन्होंने सभी वर्ग के टीका लगे पात्र हितग्राहियों का रेशियो मेंटेन करने, रजिस्टर में एंट्री करने निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने वार्ड में पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने कहा है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री केके अग्रवाल, जनप्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय मरकाम, एपीओ श्री केएम पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57