छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 जनवरी तक

कोण्डागांव। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के निवासी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 30 जनवरी 2023 तक आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जिसके तहत शासकीय तथा अशासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल काॅलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज में अध्ययनरत संबंधित वर्ग के छात्र-छात्राओं का शिक्षा सत्र 2022-23 के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदाय के लिए पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही आनलाईन की जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोण्डागांव से मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्रवृत्ति योजनांतर्गत नवीन तथा नवीनीकरण आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी 2023 तक निर्धारित है।

इसी तरह ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने हेतु 10 फरवरी तक और स्वीकृति आदेश लाॅक करने के 20 फरवरी 2023 तक तिथि निर्धारित की गयी है

छात्र-छात्राएं आनलाईन आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  पर पूरी कर सकते हैं।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!