Advertisement

CG NEWS : बॉडी बिल्डिंग में फिर जमाई धाक़, मुकेश 6वें बार बने मिस्टर छत्तीसगढ़

कोरबा। CG NEWS : जिले के मुकेश गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और सहस से छठवीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जीता है. जय हनुमान व्यायामशाला के तत्वाधान में सीएम छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिले के कुम्हारी में किया गया था, जिसमें मुकेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को धूल चटाते हुए मिस्टर छत्तीसगढ़ का टाइटल अपने नाम किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप झा, सचिव विकास शुक्ला तथा उनकी टीम द्वारा आयोजित उक्त प्रतियाेगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलाें के प्रतिभागी शामिल हुए थे। कोरबा के बालको निवासी मुकेश गुप्ता लंबे समय से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं. उनकी जी-तोड़ मेहनत का फल उन्हें मिस्टर छत्तीसगढ़ के खिताब के रूप में मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नशे से दूर रहें युवा

कोरबा के बालको नगर में रहने वाले 36 वर्षीय मुकेश गुप्ता 6 बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. मुकेश ने बताया कि कॉम्पिटिशन काफी मुश्किल था. अपनी पूरी मेहनत लगाने के बाद 6वीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ बन पाए हैं. आज की युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से कमजोर हो रही है. इसका मुख्य कारण है गलत दिनचर्या और नशा. युवाओं को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और बुरी आदतों को छोड़ खेल-कूद, योगाभ्यास या जिम में थोड़ी मेहनत करनी चाहिए. वहीं, कोरबा, रायगढ़ बिलासपुर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57