Advertisement

CG NEWS : नकल करते पकड़ाई कांग्रेस पार्षद की पत्नी, केंद्रीय उड़नदस्ता की टीम ने रंगे हाथों दबोचा, Law की दे रही थी परीक्षा…

बिलासपुर। CG NEWS : कॉलेज और स्कूलों की परीक्षाएं मार्च से शुरू हो गई है। परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही जहां एक ओर उड़नदस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों तक पहुंचकर नकलचियों को धर-पकड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर नकल करने वाले भी पास होने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कौशलेंद्र राव महाविद्यालय में विधि (Law) की परीक्षा में कांग्रेस पार्षद की पत्नी नकल करते पकड़ी गई है. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम ने महिला परीक्षार्थी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद नकल प्रकरण बनाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय में विधि संकाय के अंतिम एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा थी. नकल प्रकरणों को रोकने के लिए गठित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता टीम ने ह्यूमन राइट्स विषय की परीक्षा में कांग्रेस पार्षद रविन्द्र सिंह की पत्नी सीमा सिंह नकल करते पकड़ा

उड़नदस्ता की टीम द्वारा एक-एक विद्यार्थी के प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं उलट-पलट कर देखने लगे। बताया जाता है कि उड़नदस्ता टीम को पक्की जानकारी मिली थी कि वहां एक कांग्रेस नेत्री अपने पद और प्रभाव के कारण धड़ल्ले से नकल मार रही है. तीन सदस्यीय उड़नदस्ता टीम पूर्व पार्षद सीमा सिंह के पास पहुंची. टीम को टेबल के अंदर से नकल के कागज मिला, जिसमें चल रहे पेपर के कई उत्तर लिखे हुए थे. इसके सबूत और पंचनामा बनाने के बाद टीम ने सीमा सिंह से नकल सील साइन लेने के बाद उत्तरपुस्तिका जमा करा ली गई. यह पूरा प्रकरण केन्द्र को सौंप दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47