बिलासपुर : क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर रेलवे की टीटीई से ठगे 32 लाख रुपये, दोगुना मुनाफे का दिया झांसा

बिलासपुर : बिलासपुर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर रेलवे टीटीई के साथ 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दी गई शिकायत में बताया है कि उसके पास एक अनजान नंबर से ठग ने कॉल की थी। जिसमें उसने दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

हेमू नगर निवासी प्रियंका दास ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहां रेलवे कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छह नवंबर 2022 को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें रुपये को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। इस पर प्रार्थी ने बताए नंबर पर संपर्क किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मैसेज करने वालों ने उनके मोबाइल पर बायनेंस एप डाउनलोड कराया। जिसमें प्रार्थिनी का आधार और पेन कार्ड लिंक कराया गया और शातिर ठगों ने एप में अलग-अलग बहानों से 32 लाख रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी उन्हें कोई राशि नहीं मिली। जिसके बाद प्रार्थिनी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।